अतिवृष्टि से प्रभावित 1600 से अधिक लोगों को सेवा भारती ने कराया भोजन, संघ के स्वयंसेवक एवं सेवा भारती कार्यकर्ता संकट की घड़ी में कर रहे हैं सतत सेवा
गुना (आरएनआई) जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियाँ-नाले उफान पर हैं और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है, जिससे अनेक परिवार भोजन एवं आवास जैसी मूलभूत आवश्यकताओं से जूझ रहे हैं।
ऐसे समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला गुना के सेवा विभाग तथा सेवा भारती गुना द्वारा तत्परता से राहत एवं सहायता कार्य प्रारंभ किया गया है। सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय (अस्पताल प्रांगण, गुना) एवं सेवा भारती वरिष्ठजन सेवा केंद्र वृद्धाश्रम (केंट, गुना) में भोजन तैयार कर प्रभावित क्षेत्रों में वितरण किया गया।
बुधवार को सेवा भारती द्वारा:
700 से अधिक लोगों को अन्नपूर्णा भोजनालय में बैठाकर गरम भोजन कराया गया।
900 से अधिक भोजन पैकेट जलभराव से प्रभावित बस्तियों में वितरित किए गए।
इस प्रकार कुल 1600 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
सेवा भारती की ओर से जानकारी दी गई है कि यदि किसी क्षेत्र में भोजन की आवश्यकता हो, तो संघ के स्वयंसेवक एवं सेवा भारती के कार्यकर्ता तत्परता से सहायता हेतु उपलब्ध रहेंगे। सेवा भारती अन्नपूर्णा भोजनालय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराता रहेगा।
संस्था ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि संकट की इस घड़ी में आसपास के जरूरतमंदों की पहचान कर सेवा भारती को सूचना दें, ताकि “कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे” इस संकल्प की पूर्ति की जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



