हरदोई में 'रन फॉर यूनिटी' के तहत निकली भव्य पदयात्रा — सरदार पटेल की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एकता और अखंडता का संदेश गूंजा
हरदोई (आरएनआई) आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती को राष्ट्रीय एकता के रूप में सरदार / 150 यूनिटी मार्च-एक भारत आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत नगर के अम्बेडकर पार्क से आयोजित विशाल जनपद स्तरीय पदयात्रा को मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द कनौजिया जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती व जिलाधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले अम्बेडकर पार्क में स्थापित डा0 अम्बेडकर की मूर्ति पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र तथा जिलाधिकारी अनुनय झा मार्ल्यापण किया तथा पार्क में झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
पदयात्रा अम्बेडकर पार्क से प्रारम्भ होकर डीएम चौराहा, अटल चौक से रोडवेज बस स्टाप होते हुए गांधी भवन परिसर में समाप्त हुई, पदयात्रा में जिलास्तरीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं भारी संख्या में विभिन्न स्कूल एवं कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सरदार पटेेल जी की जयंती पर गांधी भवन परिसर में सरदार / 150 यूनिटी मार्च के तहत स्वास्थ्य, खादी ग्रामोघोग, जिला उद्योग, आयुष्मान, आजीविका मिशन, नगर पालिका आदि विभागों द्वारा लगायी गयी प्रर्दशनी का उद्घाटन मा0 मुख्य अतिथि, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया तथा सभी ने स्टालो का अवलोकन किया, तथा प्रांगण मे वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण किया। इसके उपरान्त सरदार / 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम के तहत गांधी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में को सम्बोधित करते हुए मा0 मुख्य अतिथि ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने जीवन में जो भी कार्य किये वह देश एवं देशवासियों की एकता एवं अखंण्डता के लिए किया। इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल जी ने देशवासियों को एकजुट करने के लिए वकालत छोड़कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंण्ता का नारा देकर सभी को एकजुटता के लिए प्रेरित किया और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल से सीख लेकर हम सभी को देश की एकता एवं अखंण्डता के प्रति समर्पित रहना चाहिए और प्रत्येक कार्य देश हित में करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने सरदार पटेल जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद एक के तहत भारत देश के समस्त राज्यों को मिला एक यूनियन बना, जिसमें अलग-अलग भाषा, पहनावा, रहन-सहन, खान-पान आदि विभिन्नता थी, जिसे जोड़ने के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल ने राष्ट्रीय एकता व अखंण्डता का अभियान चलाया और देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न भाषाये, पहनावा, रहन-सहन, खान-पान आदि होने के बाद भी समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय एकता से जोड़़कर देश को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई, इसलिए सरदार पटेल को लौह पुरूष कहा जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित मा0 अतिथियों व समस्त भाजपा पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं स्कूल व कालेज के छात्र-छात्राओं को मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलायी, कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत एवं मनमोहक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये गये तथा अन्त में मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि ने पटेल जयंती पर उत्कृष्ट करने वाले युवक-युवतियों का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, भाजपा के पदाधिकारी, पत्रकार बन्धु तथा विभिन्न विद्यालयों के छा-छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के तहत सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर मार्ल्यपण किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



