हरदोई में भीषण सड़क हादसा,घने कोहरे में वोल्वो बस–ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, एक दर्जन घायल, दो की हालत गंभीर
हरदोई (आरएनआई) जिले के बिलग्राम क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलग्राम–कटरा राजमार्ग पर चांदपुर ग्राम क्षेत्र के पास वोल्वो बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह लगभग 7 बजे हुई। वोल्वो बस बिलग्राम से माधोगंज की ओर जा रही थी, जिसमें मजदूरों सहित अन्य यात्री सवार थे। वहीं ट्रक माधोगंज से बिलग्राम की दिशा में आ रहा था। घने कोहरे के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे को समय पर नहीं देख सके और आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही बिलग्राम पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलराजेंद्र प्रसाद पुत्र — निवासी सरखेडा, थाना सांडी तथा मुशर्रफ पुत्र — निवासी मलंकठ, थाना बिलग्रामको बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।सीएचसी बिलग्राम में जिन घायलों का उपचार चल रहा है, उनमें सुलेमान पुत्र अब्दुल कय्यूम,आकिल पुत्र वकील (निवासी एसडीएम कॉलोनी),
अनुष्का यादव पुत्री जितेंद्र (निवासी मलंकठ),
राम अवतार पुत्र गज्जू (निवासी सरखेडा),
श्याम सुंदर पुत्र विश्राम,
विपिन, आजाद और रामेंद्र प्रसाद शामिल हैं।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा घने कोहरे के कारण हुआ प्रतीत होता है, मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



