हरदोई में तिरंगा मैराथन, बच्चों के नारों से गूंजा शहर
हरदोई (आरएनआई) 79वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में निकली तिरंगा मैराथन देशभक्ति और ऊर्जा का अनोखा संगम बनी। डीएम चौराहे से शुरू हुई यह दौड़ जिंदपीर चौराहा होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त हुई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
दौड़ में शामिल बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा मार्ग गुंजा दिया। उत्साह इतना था कि गर्मी और थकान भी बच्चों के कदम नहीं रोक सकी। स्टेडियम पहुंचने पर प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा सहित प्रशासन व खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बना दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



