हरदोई में जन सुनवाई के दौरान 96 शिकायतें दर्ज, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। आज जन सुनवाई में कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया। जन सुनवाई में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही बनवाये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

