हरदोई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सात सूत्रीय मांगों के साथ डीएम को सौंपा ज्ञापन
हरदोई (आरएनआई) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरदोई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अपनी मांगें रखीं। एसोसिएशन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार कठिन परिस्थितियों में जनता की आवाज़ शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में लखनऊ में कार्यालय भवन का आवंटन, ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ, बीमा व पेंशन सुविधा, पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले निष्पक्ष जांच, तहसील स्तर पर नियमित बैठकें, दुर्घटना या आपदा में मृत पत्रकार के परिजनों को आर्थिक सहायता और फर्जी पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई शामिल हैं।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, आईएनए चीफ एडिटर विजयलक्ष्मी सिंह, विकास मिश्रा, सुधांशु सिंह, रजनीश सिंह, नवल किशोर, मुकेश सिंह, सागर पांडेय, बबलू प्रजापति, फूल सिंह, सुनील राठौर, सुधीर राठौर, नीरज अवस्थी, अमित अवस्थी, नंदकिशोर गुप्ता, मायप्रकाश अग्निहोत्री, अखिलेश गुप्ता, मनीष तिवारी, रामनरेश आर्य, राहुल गुप्ता, जितेंद्र कुमार, संजय मौर्या, रामकिशोर शर्मा, मो. इस्लाम, नूरुद्दीन, शमसुद्दीन, सैयद अनवार हुसैन, मो. अशद सहित दो सैकड़ा से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।
तहसील स्तर पर भी विभिन्न पदाधिकारी – तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी, तहसील महामंत्री अजीत प्रताप, कोषाध्यक्ष प्रियदर्शी गुप्ता, सी.पी. मौर्या, सुशांत सिंह, गंगा शंकर दीक्षित सहित शाहाबाद, संडीला, पिहानी आदि ब्लॉकों की पूरी टीम भी शामिल रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



