हरदोई में आवारा सांड का तांडव: दो की मौत, दर्जनभर घायल
हरदोई (आरएनआई) मंगलवार सुबह हरियावां और आसपास के गांवों में एक आवारा सांड ने दहशत फैलाते हुए कई लोगों पर हमला किया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि सांड के हमले से दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने यह भी बताया कि उग्र सांड की मौत पेड़ से टकराने के कारण हुई।
सूत्रों के अनुसार यह सांड पिछले चार-पाँच दिनों से अहमदी गांव में घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसे किसी पागल कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद यह और उग्र हो गया। सोमवार रात ग्रामीणों ने इसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे और इसे हरियावां की ओर भगा दिया। मंगलवार सुबह इसका आतंक चरम पर पहुंच गया।
हमले का विवरण:
हरियावां गांव में श्याम कुमार अवस्थी (60) की मौके पर मौत हो गई। नन्हे मिश्रा (50) गंभीर रूप से घायल हुए।
बबलू सैनी, श्याम लखन कश्यप, मोनू त्रिवेदी सहित कई लोग इसकी चपेट में आए। एक भैंस भी घायल हुई।
कुरसेली तिराहे पर आदेश श्रीवास्तव और जतुली गांव में रामदयाल, सूरजबक्श और सुमित घायल हुए। इलाज के दौरान रामदयाल की मौत हो गई।
उतरा गांव में बड़कौनू सिंह, कल्लू सिंह, मिहीलाल वर्मा और प्रभु गुप्ता भी घायल हुए।
प्रशासन और ग्रामीणों की कार्रवाई:
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और लाठी-डंडों की मदद से सांड को घेरकर पकड़ने की कोशिश की। सीओ अंकित मिश्रा के अनुसार, इसी दौरान यह सांड पेड़ से टकराकर मौत के मुंह में चला गया। प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी।
ग्रामीणों की नाराज़गी:
स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि गौशालाओं के होने के बावजूद आवारा पशुओं पर नियंत्रण की व्यवस्था कमजोर है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



