हरदोई में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बिजली व खाद आपूर्ति पर दिए सख्त निर्देश

Aug 29, 2025 - 16:46
Aug 29, 2025 - 16:52
 0  378
हरदोई में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बिजली व खाद आपूर्ति पर दिए सख्त निर्देश

हरदोई (आरएनआई) स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने विद्युत और कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर खराब, जर्जर तार, टूटे पोल और रोस्टर के अनुसार आपूर्ति न होने की समस्याएँ खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर रूप से सामने आ रही हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर तुरंत ठीक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं के फोन रिसीव कर उन्हें सही जानकारी दें और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सुझाव दिया कि समस्याओं का समाधान गांवों में कैंप लगाकर किया जाए और रोस्टर के अनुसार आपूर्ति कराई जाए। बैठक में खाद की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई, जिस पर मंत्री और विधायक ने किसानों को पारदर्शी व सुगम वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि खाद टोकन व्यवस्था के आधार पर वितरित की जा रही है और विभागीय अधिकारी टीम भावना से कार्य करेंगे। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी, क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)