हरदोई में UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025: परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, सुरक्षा और सुचारू संचालन पर जोर
हरदोई (आरएनआई) उ.प्र. लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना को0 शहर क्षेत्रान्तर्गत केन सोसाइटीज – नेहरू (पीजी) कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र की मूलभूत सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा जायजा लिया गया। अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन ने कहा कि परीक्षा को सुरक्षित, सकुशल और नकल-रहित कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



