हरदोई पुलिस ने चलाया मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, महिला सुरक्षा व सम्मान को लेकर हुआ व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम
हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत जनपद भर में महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थानों में नियुक्त महिला बीट आरक्षियों व एंटी रोमियो टीमों ने गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया।
चौपाल व जनजागरूकता कार्यक्रम
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के 33 गांवों में महिला बीट आरक्षियों ने लगभग 380 महिलाओं व युवतियों से संवाद कर घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से संबंधित जानकारी दी। विद्यालयों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं को गुड-टच-बैड-टच, साइबर सुरक्षा व महिला हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।
एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई
महिला बीट आरक्षियों व पुलिस टीम द्वारा कुल 57 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 610 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी गई।
पीड़ित महिलाओं से संवाद और सहायता
महिला अपराध से संबंधित 4 पीड़ित महिलाओं से व्यक्तिगत भेंट कर काउंसलिंग की गई व उन्हें आवश्यक कानूनी व सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
महिलाओं को दी गई जानकारी
महिलाओं को उपयोगी हेल्पलाइन नंबर, संचालित योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किए गए।
उन्हें बताया गया कि किसी भी असामाजिक गतिविधि या उत्पीड़न की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें —
महिला हेल्पलाइन: 1090,
आपातकालीन सहायता: 112,
बाल संरक्षण हेल्पलाइन: 1098,
साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1930,
एम्बुलेंस सेवा: 108,
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
अभियान के तहत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के उद्देश्य से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उन्हें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
संदेश
हरदोई पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर देकर सहयोग करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



