हरदोई पुलिस ने 3माह मे 70 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाये, मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर आयी मुस्कान

Aug 16, 2025 - 11:44
Aug 16, 2025 - 11:44
 0  540
हरदोई पुलिस ने 3माह मे 70 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाये, मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर आयी मुस्कान

हरदोई (आरएनआई) मोबाइल खोना किसी भी आम आदमी के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है, लेकिन हरदोई पुलिस ने इसे आसान बना दिया है। सर्विलांस सेल की सक्रियता से पिछले तीन माह में 70 गुमशुदा मोबाइल फोन (कीमत करीब 13 लाख रुपये) बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए गए।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल पाकरलोगो के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाली टीम

सर्विलांस प्रभारी हेडकांस्टेबल आकाश यादव, एसओजी प्रभारी अनिल चंचल, हेडकांस्टेबल संजय कुमार, रामलखन बिदेवी, कांस्टेबल अम्बरीस सिंह, विक्रम कुमार, यादवेंद्र सिंह, उज्जवल चौहान और राजकुमार वर्मा शामिल रहे।

एसपी ने पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनता की मदद और विश्वास हासिल करना ही पुलिस का असली लक्ष्य है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)