हरदोई पुलिस का ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान: गांव-गांव चौपाल से महिला सुरक्षा पर बड़ा जागरूकता ड्राइव

Oct 4, 2025 - 15:45
Oct 4, 2025 - 15:46
 0  135
हरदोई पुलिस का ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान: गांव-गांव चौपाल से महिला सुरक्षा पर बड़ा जागरूकता ड्राइव

हरदोई (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत हरदोई पुलिस द्वारा जनपद भर में महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

गांव-गांव चौपालें, सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता

जनपद के सभी थानों की महिला बीट आरक्षियों व एंटीरोमियो टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के 38 ग्रामों में चौपालें लगाईं, जिनमें करीब 470 महिलाओं व युवतियों ने सहभागिता की। चौपालों में महिला सुरक्षा कानूनों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से बचाव और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई।

पीड़ित महिलाओं से संवाद और सहायता

अभियान के दौरान 06 पीड़ित महिलाओं से महिला आरक्षियों ने व्यक्तिगत मुलाकात की, उनकी काउंसलिंग की और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई। संबंधित थानों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

अवैध गतिविधियों पर नजर

महिला बीट टीमों ने गांवों में घूमकर अवैध शराब, जुआ, नशा आदि गतिविधियों की जानकारी एकत्र की। ग्रामीणों को पुलिस बीट नंबरों, महिला हेल्पलाइन व थाने के संपर्क सूत्रों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत दी जा सके।

विद्यालयों व कॉलेजों में भी चला जागरूकता कार्यक्रम

विद्यालयों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं व महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और पिंक बूथ के बारे में जानकारी दी गई।

महिला कल्याण योजनाओं की दी जानकारी

महिलाओं को सरकार की कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल व महिला सम्मान कोष, मिशन शक्ति, पोषण अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई।

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन’ का संदेश
मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रबल कर रहा है। पुलिस और शासन-प्रशासन का यह संयुक्त प्रयास समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहा है।

महिला हेल्पलाइन नंबर (आवश्यक सहायता हेतु)

आपातकालीन सेवा – 112
 वूमेन पावर लाइन – 1090

बाल हेल्पलाइन – 1098

 महिला हेल्प डेस्क – प्रत्येक थाने पर उपलब्ध


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)