हरदोई नगरपालिका द्वारा प्रहलाद कुण्ड में करायें गये आधे अधूरे कार्यों पर शासन ने लिया संज्ञान

डीएम हरदोई व नगरपालिका को कार्य पूर्ण कराकर आख्या शासन को भेजने के संयुक्त सचिव ने दिये निर्देश 

Jun 11, 2025 - 19:16
Jun 11, 2025 - 19:18
 0  810
हरदोई नगरपालिका द्वारा प्रहलाद कुण्ड में करायें गये आधे अधूरे कार्यों पर शासन ने लिया संज्ञान

हरदोई (आरएनआई) सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी द्वारा गत माह से प्रहलाद कुण्ड की दुरुस्ती के लिए शासन से लगातार मांग की जा रही है। समिति की मांग पर शासन द्वारा जिलाधिकारी हरदोई व नगरपालिका हरदोई को कई बार निर्देशित किया। आखिरकार कई रिमाइंडर भेजने पर नगर पालिका प्रशासन की जैसे तैसे नींद खुली। नगरपालिका ने प्रहलाद कुण्ड पर केवल पुताई का काम कराकर काम बन्द कर दिया जबकि शासन से प्रहलाद कुण्ड में लाइटिंग, कुण्ड में जल भराव, भगवान नरसिंह की मूर्ति की दुरुस्ती,साफ सफाई आदि का निर्देश दिया गया था। कार्य न होने पर प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी द्वारा पुनः पत्र लिखकर अधूरे कार्यों को पूरा कराने का अनुरोध किया गया है। जिस पर संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने डीएम व नगर पालिका को छूटे कार्यों को कराने के निर्देश के साथ किये गये कार्यों की रिपोर्ट तलब की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)