हरदोई: जिला निर्वाचन अधिकारी ने सण्डीला के कई बूथों का किया निरीक्षण
हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र 161 सण्डीला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज सण्डीला स्थित मतदेय स्थल संख्या 135, 136, 137, 138 और 139 का जायज़ा लिया।
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय महत्वना, सण्डीला राजाहाता में स्थित मतदेय संख्या 123, 124, 140, 141, 142, 143 और 144 का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत एसआईआर एवं ईएफ फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी तथा संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने फॉर्म जल्द से जल्द भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला, बीएलओ, सुपरवाइजर, सभासद तथा पूर्ति निरीक्षक/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



