हरदोई का नाम बदलकर "भक्त प्रहलाद नगरी" करने की भाजपा नेता ने उठाई मांग
हरदोई (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने रेल मंत्रालय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए अपील की है कि हरदोई का नाम बदलकर "भक्त प्रहलाद नगरी" कर दिया जाए।मुकुल सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि "हरदोई" शब्द का अर्थ हरि-द्रोही (भगवान के विरोधी) निकलता है, जो धार्मिक आस्था के विपरीत है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र पौराणिक कथाओं के अनुसार भक्त प्रहलाद से जुड़ा हुआ है, इसलिए जिले और रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर भक्त प्रहलाद नगरी रखा जाना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि –
"जैसा कि हम सभी जानते हैं, हरदोई का अर्थ हरि-द्रोही है। इसलिए हरदोई का नाम बदलकर भक्त प्रहलाद नगरी करने की कृपा करें।"यह ट्वीट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस मांग का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे इतिहास और परंपरा से छेड़छाड़ बताकर विरोध भी कर रहे हैं।
हालांकि अब तक सरकार की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



