“हम सबकी निगरानी, गांव की जिम्मेदारी”, सर्दियों में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी हरदोई ने धोधी गांव में की रात्रि चौपाल

Dec 12, 2025 - 19:20
Dec 12, 2025 - 19:22
 0  486
“हम सबकी निगरानी, गांव की जिम्मेदारी”, सर्दियों में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी हरदोई ने धोधी गांव में की रात्रि चौपाल

हरदोई (आरएनआई) सर्दियों में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने गुरुवार की रात थाना सांडी क्षेत्रांतर्गत ग्राम धोधी में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ रात्रि चौपाल आयोजित की।

एसपी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने, ग्राम में सीसीटीवी कैमरे व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में आपराधिक गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए ग्रामीणों का सतर्क रहना और पुलिस को समय पर सूचना देना बेहद महत्वपूर्ण है।

आगामी प्रधानी चुनाव के मद्देनज़र एसपी ने गांवों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों व अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति को पुलिस की आंख और कान बताते हुए कहा कि सामूहिक सतर्कता से ही गांव को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

चौपाल के दौरान ग्राम प्रहरियों को रात में प्रभावी गश्त के लिए कंबल व टॉर्च वितरित की गईं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिलग्राम एवं थाना प्रभारी सांडी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसपी ने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और इसी भावना के साथ जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)