हनुमंता धाम पर 31 अक्टूबर को होगा 30वां विशाल अन्नकूट महोत्सव
गुना (आरएनआई) आस्था और सद्भाव के केंद्र हनुमंता धाम पर इस वर्ष का तीसवां महा अन्नकूट महोत्सव आगामी 31 अक्ट्बर (शक्रवार) को दशमी तिथि के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए हनुमंता मंदिर परिवार के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया, जिसमें महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि नगर का यह विशाल अन्नकूट महोत्सव हनुमंता धाम पर शाम 7:00 बजे से शुरू किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों और जातियों के हजारों लोग एक साथ बैठकर महाप्रसादी ग्रहण करेंगे। पूर्व विधायक और हनुमंता मंदिर परिवार के प्रमुख सदस्य राजेंद्र सिंह सलूजा ने बताया कि हनुमंता धाम एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जो आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि प्रदान करता है और लोगों को जीवन की चुनौतियों से निपटने में मदद करता है। उन्होंने जोर दिया कि यहां दशमी तिथि के दिन नगर का सबसे बड़ा अन्नकूट आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अन्नकूट महाप्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लेते हैं। महोत्सव का शुभारंभ भगवान को छप्पन भोग लगाकर शाम 6:30 बजे महाआरती के साथ होगा, इसके पश्चात, ठीक शाम 7:00 बजे से अन्नकूट भंडारे का श्री गणेश किया जाएगा, जो देर रात तक निरंतर जारी रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

