स्टार संदर्भों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए : डीएम
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक के स्टार संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वयं आख्या का अवलोकन करते हुए शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। जांचकर्ता अधिकारी अनिवार्य रूप से मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्टार संदर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
डीएम ने भूमि विवादों से जुड़े मामलों में धारा 116 के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही चकरोड की पैमाइश से संबंधित मामलों को लंबित न रखने को कहा। कुछ मामलों में अनावश्यक देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी भी व्यक्त की और कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश सिंह, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



