सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक पिहानी पुलिस के हत्थे चढ़ा, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत, न्यायिक कार्रवाई जारी
हरदोई (आरएनआई) थाना पिहानी पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी उमर पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी मौजा निजामपुर, थाना पिहानी, जनपद हरदोई द्वारा सोशल मीडिया पर असामाजिक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पिहानी में मु0अ0सं0 289/25, धारा 299 बीपीएनएस तथा धारा 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की पुष्टि
थाना पिहानी पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त उमर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
उप निरीक्षक अनिकेत सिंह, थाना पिहानी
कांस्टेबल जयपाल यादव, थाना पिहानी
कांस्टेबल आनंद स्वरूप, थाना पिहानी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि वे इंटरनेट व सोशल प्लेटफॉर्म का संयमित एवं जिम्मेदार उपयोग करें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



