सोशल मंच पर पीएम मोदी का भ्रामक वीडियो पोस्ट करने पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज
हरदोई (आरएनआई) जिले के पाली थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता अखिलेश कुमार शुक्ला निवासी ग्राम परेली ने पुलिस को तहरीर दी कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मंचों पर कुछ आईडी से ऐसा वीडियो प्रसारित किया गया है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद में पीएम का गिरेबान पकड़कर गिराने का दृश्य दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं।शिकायतकर्ता का कहना है कि इस वीडियो से समाज में नफरत फैलाने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्हें इससे गहरा मानसिक कष्ट भी हुआ है।
पाली थाना पुलिस ने FIR संख्या 0411/2025 दर्ज कर ली है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 353(1) और 356(2) में पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0



