सुहाग को मारकर शव के साथ सोई सुष्मिता, पूछताछ में करवा चौथ की सुनाई कहानी – दिल दहला देने वाली वारदात

चैट में सुष्मिता कह रही थी कि उसने खाने के साथ नींद की 15 गोलियां मिला दी हैं, लेकिन उनका असर नहीं हुआ है। राहुल ने सुष्मिता से कहा कि बिजली का तार टेप से उंगली में बांधकर झटका दो। सुष्मिता ने एक्सटेंशन बोर्ड का तार काटा और उसे करण की उंगली पर टेप से बांध दिया। 

Jul 20, 2025 - 13:40
 0  270
सुहाग को मारकर शव के साथ सोई सुष्मिता, पूछताछ में करवा चौथ की सुनाई कहानी – दिल दहला देने वाली वारदात

नई दिल्ली (आरएनआई) सुष्मिता अपने पति करण की जान लेने के बाद उसके बगल में कुछ देर बैठी रही फिर सो गई। छह साल का बेटा अपनी दादी के यहां था तो सुष्मिता का काम और आसान हो गया। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में उसने किया है। परिजनों ने बताया कि 13 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सुष्मिता भागते हुए ससुराल आई और बताया कि करण उठ नहीं रहा है। उसे करंट लग गया है। परिजन फौरन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां करण को मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस पूछताछ में सुष्मिता ने बताया कि रात गहराते ही पति की हत्या की जुगत लगा रही सुष्मिता ने तीन बजे के करीब उसकी जान ले ली। वह सुबह होने का इंतजार करने लगी। पति की हत्या के बाद वह कुछ देर के लिए सो भी गई। सुबह साढ़े आठ बजे वह ससुराल पहुंची और उसने करण को करंट लगने की कहानी सुना दी। अपने कबूलनामे में सुष्मिता ने बताया कि करवा चौथ वाले दिन पति ने उसके साथ गाली-गलौज करने के बाद उसे पीटा था। उसी दिन उसने राहुल के साथ मिलकर पति की हत्या की ठान ली थी। तब से वह मौके का इंतजार कर रहे थे। राहुल अभी अविवाहित है।

करण के मुंह से झाग निकल रहा था और उसकी उंगली और कंधे के नीचे करंट लगने के निशान थे। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस को मामला देखने पर सामान्य नहीं लगा। पुलिस का शक उस वक्त और पुख्ता हो गया जब पत्नी सुष्मिता, चाचा हरीश और चचेरा भाई राहुल पोस्टमार्टम नहीं कराने के बाद पर अड़ गए। तीनों का कहना था कि सामान्य करंट लगा है। अब शव की चीर-फाड़ कर उसकी दुर्गति की जाएगी। 14 जुलाई को जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो शुरुआती रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने मौत पर संदेह जता दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

करण का शव 14 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो किसी वजह से राहुल ने अपना मोबाइल रखने के लिए किसी और को दे दिया। वह मोबाइल कुणाल के हाथ लग गया। उस समय उसमें इंस्टाग्राम चैट ओपन थी। कुणाल ने वह चैट पढ़ी तो उसके होश उड़ गए। राहुल और उसकी भाभी के बीच शनिवार रात से रविवार सुबह तक की चैट थी। 

चैट में सुष्मिता कह रही थी कि उसने खाने के साथ नींद की 15 गोलियां मिला दी हैं, लेकिन उनका असर नहीं हुआ है। राहुल ने सुष्मिता से कहा कि बिजली का तार टेप से उंगली में बांधकर झटका दो। सुष्मिता ने एक्सटेंशन बोर्ड का तार काटा और उसे करण की उंगली पर टेप से बांध दिया। कंधे के पास भी तार टेप से चिपका दिया। बाद में स्विच ऑन कर दिया। इससे करण ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। करण की मौत की जानकारी भी उसने राहुल को अगली चैट में दी।

हत्या का मामला दर्ज आरोपी सुष्मिता और राहुल देव को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग की वजह से इन लोगों ने करण की हत्या की। मामले की छानबीन जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.