सामूहिक बलात्कार की घटना समाज के मुंह पर तमाचा: जागृति

पीड़िता को न्याय दिलाने में पूरी मदद करेगा संगठन

Jul 27, 2025 - 19:15
Jul 27, 2025 - 19:21
 0  378
सामूहिक बलात्कार की घटना समाज के मुंह पर तमाचा: जागृति

फतेहपुर (आरएनआई) पूर्व सैनिक उत्थान समिति महिला संगठन की बैठक दक्षिणी गौतम नगर में रंजना कक्कड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि बिंदकी में एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सभ्य समाज के मुंह पर जोरदार तमाचा है। महिला संगठन उसको न्याय दिलाने में पूरी मदद करेगा। निःशुल्क कानूनी मदद दिलाएगा। जो खर्चा आएगा वह महिला संगठन वहन करेगा। मुलजिमानों को गिरफ्तार करने में क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव ने जो सराहनीय कार्य किया है उसके लिए उनको महिला संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। महिला थाना प्रभारी संगीता यादव ने सभी महिलाओं को जागरुक करते हुए साइबर फ्रॉड होने पर पर 1930 पर सूचना देने के तरीके के साथ 1090 पर महिला अपराध की सूचना देने के तरीके पर जोर दिया। सब इंस्पेक्टर दीपाली कुशवाहा व आशा पांडे ने महिलाओं के अधिकार हेतु उनको जागृत किया। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर सुनीता देवी, माया देवी, सरोज शर्मा, प्रतिभा सिंह, रानी गुप्ता, संगम देवी, शिवदेवी, सुमन मौर्य, सरला सिंह, राम पाल, सुमन सिंह आदि उपस्थित रहीं।
--
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0