सांगली में सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में एहतियाती लैंडिंग

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक तकनीकी विशेषज्ञ बैठा था। यह चॉपर सेना के विमानन कोर का था और नासिक से बेंगलुरु तक जा रहा था।

May 5, 2024 - 09:45
 0  1.9k
सांगली में सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में एहतियाती लैंडिंग

मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र के सांगली जिले में सेना के एक विमान की खेत में एहतियाती लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि सेना के इस एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर के इंजन में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी। इसके बाद इसे सुरक्षित जगह पर लैंड कराया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक तकनीकी विशेषज्ञ बैठा था। यह चॉपर सेना के विमानन कोर का था और नासिक से बेंगलुरु तक जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 9.50 बजे इसकी सांगली जिले के मिराज तहसील में स्थित इरानदोली गांव में एहतियाती लैंडिंग हुई। कुछ ही घंटों बाद तकनीकी मदद के साथ एक और हेलीकॉप्टर घटना वाली जगह पर पहुंचा और तकनीकी समस्या के दूर होने के बाद दोनों चॉपर उड़ान भरकर रवाना हो गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.