सहारनपुर में बड़ी वारदात: भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार दोपहर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चाें को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों बच्चों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत गंभीर है।
सहारनपुर (आरएनआई) सहारनपुर जनपद के गंगोह में सांगाखेड़ा ने एक भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया।
भाजपा जिला कार्यसमीति के सदस्य योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी पत्नी नेहा (32), शिवांश (4), देवांश (7), श्रद्धा (8) को गोली मार दी। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर व शोर सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने माैके से ही गिरफ्तार कर लिया है।
भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चाें को गोली मारी है। सभी का अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। माैके पर जांच पड़ताल की जा रही है।
घायल बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में माैत हो गई है जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रही है। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



