सरदार वल्लभभाई पटेल की धूमधाम मनाई गई 150 वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता की शपथ
कछौना, हरदोई (आरएनआई) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती कस्बा से ग्रामीण क्षेत्र, शैक्षिक संस्थानों, राजनीतिक व्यक्तियों, आम जनमानस द्वारा बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कछौना कस्बा के श्री जानकी प्रसाद इंटर कॉलेज पतसेनी कछौना में छात्र-छात्राओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल ने कहा भारत देश की राष्ट्रीय एकता व अखंडता हेतु छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई उन्होंने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची शक्ति एकता में निहित है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रदीप पटेल, शिक्षण गण, छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अखंडता और सरदार पटेल के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शैक्षिक संस्थाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक व्यक्तियों ने बढ़कर संगोष्ठी संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मनाया हैं।
इसी क्रम में कछौना के बूथ संख्या 192 के अंतर्गत ग्राम सभा कुकुही के एक मैरिज लॉन में क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा की उपस्थिति में धूमधाम से जयंती मनाई गई। रामपाल वर्मा ने कहा उनकी अदम्य इच्छा शक्ति और दूरदर्शिता के कारण अनेक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का सपना साकार किया, सभी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर भारत देश को समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें। इस अवसर पर जिला मंत्री अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, शिवम सिंह, शिवम मिश्रा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



