समाधान दिवस में आई शिकायतों का न्याय पूर्ण किया जाए निस्तारण -सीडिओ
शाहाबाद हरदोई (आरएनआई) तहसील मुख्यालय पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस और राजस्व से संबंधित 74 शिकायतें आईं जिनमें से मात्र पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने की। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ी संख्या में आए हुए फरियादियों को सुना और उनकी शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप जांच कर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य करना है । शिकायतों के निस्तारण से पहले अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर जांच करें और उसके बाद ही शिकायतों का निस्तारण करें। इस अवसर पर एसडीएम अंकित तिवारी, क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण, तहसीलदार संध्या यादव, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

