सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भरा SIR फार्म, तस्वीर आई सामने; सरकार पर जारी है हमला
लखनऊ (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश में इन दिनों चल रही SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपना SIR फॉर्म भर दिया है। फार्म भरते हुए उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने यह प्रक्रिया 27 नवंबर को पूरी की।
हालाँकि SIR फॉर्म भरने के बावजूद अखिलेश यादव लगातार इस प्रक्रिया और सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने शनिवार को प्रेस वार्ता कर प्रदेश में बीएलओ पर बढ़ते दबाव और उनसे जुड़ी संदिग्ध मौतों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। इसी दौरान उन्होंने लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में मृतक बीएलओ विजय कुमार वर्मा की पत्नी संगीता को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि SIR की पूरी प्रक्रिया भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से मिलने वाली साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के हाथ “खून से रंग गए” हैं क्योंकि दबाव में बीएलओ अपनी जान गंवा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि इस मुद्दे को पहले लोकसभा में उठाया जाएगा और इसके बाद सपा सड़क पर उतरकर भी विरोध करेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



