सड़क हादसे की खबर मिलते ही प्रचार बीच में छोड़ कर भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया घटना स्थल पहुँचे,कहा ज़रूरत पड़ी तो भोपाल भेजेंगे इलाज को

Nov 14, 2023 - 22:42
Nov 14, 2023 - 22:42
 0  567

गुना, (आरएनआई) बमौरी विधानसभा के चकदेवपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें बोलेरो पिकअप ने दो पहिया गाड़ी को टक्कर मार दी।

भिड़ंत में  बाइक पर सवार  तीन युवा गंभीर रूप से घायल,एक की हालत गंभीर।
पंचायत मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने चुनाव प्रचार बीच में छोड़कर अपनी मानवीय संवेदनाएँ दिखाते हुए मौक़े पर पहुँचे और घायलों के परिजनों से मिले और हर संभव इलाज करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अगर आवश्यकता पड़ी तो इलाज के लिए भोपाल भी भिजवायेंगे बालकों को,चिंता न करें मैं हूँ न। प्रचार को जा रहीं महिला नेत्रियों ने घायलों को ज़िला अस्पताल पहुँचाया। घायलों का नाम शिशुपाल ,सीताराम,अरविंद सहरिया निवासी मुंडी,बन्नाखेड़ा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0