संविधान दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
हरदोई (आरएनआई) माय भारत हरदोई के तत्वाधान में संडीला के एवरग्रीन इंटर कॉलेज, बघुआमऊ रैंसो, संडीला में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को संविधान की उद्देशिका और महत्व के बारे में पढ़ाया गया। इसके साथ ही भारत के संविधान से संबंधित विभिन्न समितियों की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में संविधान विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निम्नलिखित परिणाम रहे:
प्रथम स्थान: रीमा मौर्य
द्वितीय स्थान: अपूर्वी वर्मा
तृतीय स्थान: मुस्कान
चौथा स्थान: काजल
मुख्य अतिथि अवधेश यादव (शिक्षक) ने बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में एवरग्रीन इंटर कॉलेज की उपप्रधानाचार्य अनीता वर्मा, शिक्षिका नफीसा खातून, और शिक्षक मोहम्मद रिजवान खान भी मौजूद रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन माय भारत वालंटियर आसिम अली और मृदुल अवस्थी ने किया, जिसमें महिला मंडल बघुआमऊ की अध्यक्ष बुशरा ख़ान का विशेष योगदान रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



