श्रीकृष्ण जन्मभूमि बाजार दो दिन से बंद, अधिकारियों और व्यापारियों में नहीं बनी बात

श्रीकृष्ण जन्मभूमि बाजार दो दिन से बंद है। व्यापारी मुख्य मार्ग को खोलने की मांग को लेकर अड़े हैं। अधिकारियों से वार्ता भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी।

May 15, 2024 - 14:00
 0  1.2k
श्रीकृष्ण जन्मभूमि बाजार दो दिन से बंद, अधिकारियों और व्यापारियों में नहीं बनी बात

मथुरा (आरएनआई) मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य मार्ग को खोलने और इलाके के लोगों के वाहनों के प्रवेश के लिए पास नवीनीकरण की मांग को लेकर बुधवार को भी व्यापारियों का धरना जारी रहा। धरना प्रदर्शन के कारण श्रीकृष्ण जन्म स्थान का बाजार नहीं खुला। यहां दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को खान-पान व खरीदारी में समस्या आ रही है। श्रद्धालु खान-पान की समस्या को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को भंडारा भी कराया।

 स्थानीय व्यापारियों ने मंगलवार सुबह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। मौके पर वार्ता को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार और एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार पहुंचे। उन्होंने सुलह वार्ता की। इसके बाद व्यापारी धरने से उठ गए। इसके बाद मंगलवार शाम को फिर से वे धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि सुलह वार्ता के बाद मार्ग खोल दिया गया था। मगर, धरना खत्म होने के बाद उसे फिर बंद कर दिया गया। तय हुआ है कि बुधवार को मार्ग खुलने पर ही बाजार खुलेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.