श्री हनुमान चालीसा का भारत में बजा डंका, भारत का पहला वीडियो जिसने यूट्यूब पर पार किए 5 अरब व्यूज

Nov 26, 2025 - 15:13
Nov 26, 2025 - 15:27
 0  135
श्री हनुमान चालीसा का भारत में बजा डंका, भारत का पहला वीडियो जिसने यूट्यूब पर पार किए 5 अरब व्यूज

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत में भक्ति संगीत की लोकप्रियता का एक नया इतिहास रचा गया है। श्री हनुमान चालीसा का प्रसिद्ध वीडियो यूट्यूब पर 5 अरब से अधिक व्यूज़ प्राप्त कर देश का पहला और अब तक का एकमात्र वीडियो बन गया है जिसने यह अद्भुत उपलब्धि हासिल की है।

दिवंगत गुलशन कुमार द्वारा प्रस्तुत इस वीडियो में उनकी झलक दिखाई देती है, जबकि इसे मशहूर गायक हरिहरन ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। भक्ति, संगीत और भावनाओं का अनूठा संगम बने इस वीडियो ने 14 वर्षों में कुल 5,006,713,956 व्यूज़ प्राप्त कर एक विश्वस्तरीय रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

यह उपलब्धि न केवल भारतीय संगीत जगत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भक्ति गीतों के प्रति देश और दुनिया भर में लोगों की आस्था और जुड़ाव कितनी गहरी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0