श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा करके निकले सीएम योगी, संघ प्रमुख से मिलने परखम पहुंचे

सीएम योगी आदित्यानाथ मथुरा पहुंच गए हैं। यहां वह उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में शामिल होंगे। 123 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वह संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात करेंगे।

Oct 22, 2024 - 19:05
 0  594
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा करके निकले सीएम योगी, संघ प्रमुख से मिलने परखम पहुंचे

मथुरा (आरएनआई) श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से निकलकर सीएम योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने परखम पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश बृज विकास परिषद की बैठक खत्म हो गई है। कार्यालय से निकलकर सीएम योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए हैं। 

श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ परखम पहुंचेंगे। वहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आगरा के लिए रवाना होंगे।

उत्तर प्रदेश बृज विकास परिषद की बोर्ड बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 5:30 बजे श्री कृष्ण जन्मभूमि दर्शन के लिए जाएंगे। 

कुछ ही समय में उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद की 7वीं बैठक शुरू होने वाली है। इसकी अध्यक्षता सीएम करेंगे।

उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद कार्यालय के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.