शिशु भारती एवं छात्र संसद के पदाधिकारी भैया बहनों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

Sep 24, 2025 - 18:17
Sep 24, 2025 - 18:18
 0  81
शिशु भारती एवं छात्र संसद के पदाधिकारी भैया बहनों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

कछौना, हरदोई (आरएनआई) कछौना ब्लाक के समसपुर गांव में स्थित विनय सरस्वती शिशु मंदिर समसपुर कछौना हरदोई में वुधवार को शिशु भारती एवं छात्र संसद के पदाधिकारी भैया बहनों को खंड शिक्षा अधिकारी कछौना राजेश त्रिपाठी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई, विद्यालय के उप प्रबंधक अरुण कुमार त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग गोरखपुर का पूर्व छात्र रहा हूं, शिशु मंदिर पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कारों के लिए जाने जाते हैं। शिशु भारती भैया बहनों के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)