शिवपुरी: सिंध नदी में मिला निजी बैंक के सेल्स मैनेजर का शव, चार दिन की तलाश के बाद हुई सत्यदेव मिश्रा की शिनाख्त

Jul 28, 2025 - 14:52
Jul 28, 2025 - 14:53
 0  1.7k
शिवपुरी: सिंध नदी में मिला निजी बैंक के सेल्स मैनेजर का शव, चार दिन की तलाश के बाद हुई सत्यदेव मिश्रा की शिनाख्त

शिवपुरी_गुना (आरएनआई) शुक्रवार को शिवपुरी जिले के कोलारस में सिंध नदी किनारे एक अज्ञात शव मिला। कोलारस पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, पानी में रहने से बॉडी फूल जाने से मृतक की पहचान नहीं हो सकी, इसलिए पुलिस ने शव को दफना भी दिया गया। बाद में जब डेडबॉडी के फोटो गुना सहित आसपास के पुलिस थानों को भेजे गए तो केंट थाना पुलिस ने इस बात की पुष्टि की कि मृतक सत्यदेव मिश्रा है।

एक निजी बैंक के सेल्स मैनेजर सत्यदेव मिश्रा न्यू सिटी कॉलोनी गुना स्थित घर से 22 जुलाई को रोजाना की तरह सुबह 10 बजे बैंक गए। दोपहर 12 बजे घर लौटकर खाना खाया और फिर बैंक चले गए। इसके बाद उन्होंने बैंक में ही अपना मोबाइल और बैग छोड़ दिया और स्टाफ से 30 रुपए लेकर अशोकनगर जाने की बात कहकर निकले। इसके बाद वे लौटे नहीं। उनका मोबाइल बैंक में ही मिला, जिसे स्टाफ ने घर भिजवा दिया।

परिवार ने 24 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पता चला कि मिश्रा बस से सिंध नदी के पहले उतर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ बच्चों ने बताया कि एक व्यक्ति को उन्होंने नदी में बहते देखा था। इसके बाद एसडीआरएफ को बुलाकर नदी में खोजबीन शुरू की गई। एसडीआरएफ ने पीली घाटा से बांसखेड़ी तक उफनती सिंध नदी में चार दिन तक तलाश की। 

रविवार को शिवपुरी पुलिस ने गुना पुलिस को अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने हुलिया और कपड़े मिलाने के बाद पुष्टि की। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0