शाहाबाद में RSS की सामाजिक समरसता गतिविधि द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई
शाहाबाद (हरदोई) (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सामाजिक समरसता गतिविधि के तत्वावधान में मंगलवार को शाहाबाद नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में नगर के स्वयंसेवक, समाजसेवी, महिलाएँ और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक समरसता गतिविधि प्रमुख नीरज श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को समानता, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र को एकता और समरसता की दिशा में अग्रसर करते हैं।
मुख्य वक्ता विक्रम जी ने कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन यह सिखाता है कि मनुष्य अपने कर्म और साधना से समाज में सम्मान प्राप्त कर सकता है। श्याम जी ने कहा कि समरस समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है, और संघ इसी दिशा में सतत कार्यरत है।
समाज सेविका परिषा तिवारी ने भी अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज सुधार और स्त्री सम्मान की जो शिक्षा दी, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में विक्रम, गोपाल, शरद, अनूप, कपिल, धीरज सहित अनेक स्वयंसेवकों की उपस्थिति में शोभायात्रा निकाली गई और प्रसाद वितरण किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



