शाहाबाद पठकाना रामलीला मेला का हुआ शुभारंभ, एसडीएम ने की पूजा-अर्चना

Sep 21, 2025 - 16:19
Sep 21, 2025 - 16:20
 0  432
शाहाबाद पठकाना रामलीला मेला का हुआ शुभारंभ, एसडीएम ने की पूजा-अर्चना

हरदोई (आरएनआई) पठकाना में आयोजित श्री रामलीला मेला का शुभारंभ शनिवार की रात उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अंकित तिवारी ने पूजा-अर्चना कर किया। मंच से संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।एसडीएम ने सबसे पहले बजरंगबली जी की आरती उतारी, जिसके बाद तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों के बीच रामलीला का शुभारंभ हुआ। सभी अतिथियों एवं मेला कमेटी पदाधिकारियों ने भी सामूहिक रूप से आरती पूजन किया।शाहजहांपुर से आए विद्वान पुरोहितों ने भावपूर्ण संगीतमयी सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी देर रात तक कार्यक्रम में डटे रहे।मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, आत्मानंद गिरि महाराज, डॉ. देश दीपक मिश्रा, श्याम अवस्थी, मनोविनोद अवस्थी, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामजी तिवारी, अरुण अग्निहोत्री, अनमोल गुप्ता, रामनाथ त्रिपाठी, मधुप मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मेला मंत्री ऋषि मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसके बाद सोमवार से विभिन्न लीलाओं का मंचन प्रारंभ किया जाएगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)