शाहाबाद: अमान्य कक्षाएं संचालित पाई गई तो फिर खैर नहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
शाहाबाद हरदोई। खंड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह द्वारा विकासखंड अंतर्गत संचालित निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देव संस्कृत शिक्षण संस्थान किर्तियापुर तथा कृष्ण बिहारी शिक्षण संस्थान में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। उक्त विद्यालयों को केवल कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता प्राप्त है, किंतु निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालयों द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए कक्षा 6 से 12 तक की अमान्य कक्षाएँ अवैधानिक रूप से संचालित की जा रही थीं। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से इन अमान्य कक्षाओं को बंद कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अभिभावकों को भी यह निर्देशित किया गया कि वह अपने बच्चों का नामांकन निकटवर्ती सरकारी विद्यालयों में कराएं ताकि बच्चों की शिक्षा नियमित और मान्यता प्राप्त संस्थान में संचालित हो सके। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि अमान्य कक्षाओं का संचालन शिक्षा के नियमों एवं निर्देशों का उल्लंघन है, और इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

