शाहजहांपुर: मांस की बदबू से भड़के कांवड़िए, डीसीएम में लगाई आग; चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

शाहजहांपुर में कलान के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर हंगामा कर दिया। मांस की दुर्गंध आने पर डीसीएम में आग लगा दी।  

Aug 7, 2025 - 14:11
 0  81
शाहजहांपुर: मांस की बदबू से भड़के कांवड़िए, डीसीएम में लगाई आग; चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

शाहजहांपुर (आरएनआई) शाहजहांपुर जिले में बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के डीसीएम वाहन से मांस की दुर्गंध आने पर कांवड़िये भड़क गए। नाराज कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया। डीसीएम में हड्डी भरी हुई थी।

शिवतेरस पर बृहस्पतिवार सुबह कलान में पटना देवकली मंदिर में कांवड़िये जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी मार्ग पर डीसीएम से दुर्गंध आने पर कांवड़ियों ने रोकने का प्रयास किया। चालक के रोकने के बजाये रफ्तार बढ़ा दी। कांवड़ियों ने उसे किसी तरह रोक लिया। इस बीच चालक मौके से भाग गया। मांस होने की आशंका पर कांवड़ियों ने डीसीएम में आग लगा दी। 

कुछ देर में पूरी डीसीएम जल गई। सूचना पर कलान और परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत किया। इसके बाद डीसीएम को किनारे खड़ा करा दिया है। लोगों में आक्रोश था कि तीन थाना क्षेत्रों को पार कर वाहन कैसे इस रूट में आया था। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

सीओ जलालाबाद अजय राय का कहना है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने वाहन में आग लगा दी। वाहन में भैंस के सींग भरे थे। पुश चिकित्सक से कराई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.