वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे सेवानिवृत्त होमगार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत, भाई गंभीर रूप से घायल
कछौना, हरदोई (आरएनआई) बृहस्पतिवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस आ रहे सेवानिवृत्ति होमगार्ड व उनके भाई मोटरसाइकिल से ग्राम रैंसों के पास अज्ञात वाहन की ट्रैक्टर से गम्भीर घायल हो गए। इलाज हेतु ले जाते समय सेवानिवृत्ति होमगार्ड का निधन हो गया, वही भाई की हालत काफी गंभीर है, इस घटना से परिवार शोकाकुल हैं।
थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम पुरवा निवासी सेवानिवृत्ति होमगार्ड ग्राम रामविलास पाल पुत्र जालिम उम्र 65 वर्ष अपने भाई रामशंकर के साथ मोटरसाइकिल से वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस आ रहे थे, इसी दौरान लखनऊ हरदोई हाईवे पर ग्राम रैंसों के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को कछौना पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। रामविलास की हालत काफी गंभीर होने पर जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर को रिफर कर दिया गया, इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रामविलास की मृत्यु हो गई। दूसरे भाई रामशंकर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से परिवार शोकाकुल है। तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्णय लेने के बाद भी लोगों के व्यवहार परिवर्तन न होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिसका खामियाजा पीड़ित व्यक्ति व परिवार को जीवन भर झेलना पड़ता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



