वृक्ष धरा के आभूषण, इनका करें संरक्षण: राजकुमार
बैंक आफ बड़ौदा ने स्थापना दिवस पर कराया पौधरोपण।
फतेहपुर (आरएनआई) बैंक ऑफ बड़ौदा के आने वाले स्थापना दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद के चेयरमैन समेत अन्य लोगों ने पौध रोपित करते हुए संरक्षण पर बल दिया।
नऊवाबाग स्थित बैंक आफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख अरिवंद कुमार की अगुवाई में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अथिति के रुप में नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, सीओ सिटी गौरव शर्मा, सहयोगी संस्था के रुप में सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गौरव पाल, गुरमीत सिंह रहे। बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय से उप क्षेत्रीय प्रमुख पुनीत श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार जांगिड़, मनमोहन मीना, अग्रणी जिला प्रबंधक गोपाल कृष्ण, क्षेत्रीय अधिकारी अनुज जयसवाल अन्य लोग उपस्थित रहे। जहां क्षेत्रीय प्रमुख अरविंद कुमार की अगुवाई में सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया और अन्य समाजिक कार्य हेतु भविष्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



