विद्युत हड़ताल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विद्युत हड़ताल के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए आईटीआई व पॉलीटेक्निक का सहयोग लिया जाये। ए श्रेणी के पावर स्टेशनों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाये। जोन स्तर पर उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी लगातार सतर्क रहें। आवश्यक सेवाओं की निर्बाधता सुनिश्चित की जाये। जनपद स्तर पर एक तकनीकी कंट्रोल रूम बनाया जाये। कंट्रोल रूम में दक्ष लोगों की तैनाती की जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






