विजन 2047 : प्रबुद्धजनों ने रखे बहुमूल्य सुझाव
हरदोई (आरएनआई) “समर्थ उत्तर प्रदेश – विकसित उत्तर प्रदेश 2047” अभियान के तहत सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट में प्रदेश स्तरीय समिति ने कृषकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, श्रमिकों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों व मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।
समिति के श्री के. रविन्द्र नायक, श्री राकेश कुमार सूद, श्री नरेश चन्द्र शुक्ला, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं श्री अरविन्द कुमार जैन की उपस्थिति में हुई कार्यशाला में प्रतिभागियों ने प्रदेश के भविष्य के लिए रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।
कृषकों ने निर्यात नीति लागू करने, जैविक उत्पादों की बिक्री बढ़ाने पर बल दिया। विद्यार्थियों ने विद्यालयों में खेल सुविधाएं, निःशुल्क परिवहन, विज्ञान पार्क एवं विज्ञान सिटी की स्थापना तथा शिक्षा में नवाचार पर जोर दिया। समिति ने इन सुझावों को सराहनीय बताते हुए शासन स्तर तक संकलित कर भेजने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने आश्वस्त किया कि सभी विभागीय अधिकारी टीम भावना से सुझावों का पालन करेंगे। कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने जनपद की उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षक, उद्यमी, अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



