वार्डों की समीक्षा कर शहर कांग्रेस ने मंडलों के रखे नाम
फतेहपुर (आरएनआई) पार्टी को पुनः मजबूती के साथ स्थिर खड़ा करने के उद्देश्य से आज शहर कांग्रेस द्वारा शहरी क्षेत्र के वार्डों का दौरा किया एवं पूरे शहरी क्षेत्र में बने चार मंडलों का नामकरण भी किया।
यह जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की पहल पर आज शहरी क्षेत्र के वार्डांे का दौरा कर वार्ड अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श करने के पश्चात पूरे क्षेत्र में बने चार मंडलों का नामकरण भी हुआ। साथ ही वार्ड अध्यक्षों को दो दिन के अंदर ब्लॉक कमेटी देने का निर्देश भी जारी किया गया। उन्होंने आगे बताया कि बीस बूथों में एक मंडल बनाया गया है एवं सभी मंडलों के नाम उस क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थान, देव स्थान व पूर्व सैनिकों के नाम पर रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का पुरजोर प्रयास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाकर जनता को मंहगाई एवं बेरोजगारी से मुक्ति दिलाएं। वार्ड समीक्षा दौरे में मुख्य रूप से देवी प्रकाश दुबे, पंडित रामनरेश महराज, आदित्य श्रीवास्तव, सैयद शहाब अली, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, सैयद राशिद अली, नफीस आदि मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



