वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टला, पूर्व विधायक संतोष पांडेय सुरक्षित
सुल्तानपुर (आरएनआई) — वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कामतागंज बाजार के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने के प्रयास में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, कोइरीपुर निवासी राम तीरथ सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक सामने आई गाड़ियों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गाड़ियों में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और पूर्व विधायक संतोष पांडेय को दूसरे वाहन से लखनऊ रवाना किया गया। फिलहाल इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। देहात कोतवाल अखंडदेव ने बताया कि थाने को इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



