वर्ल्ड टेवल टेनिस में अवनी त्रिपाठी को मिला सिल्वर मेडल
नई दिल्ली (आरएनआई) दुबई में आयोजित वर्ल्ड टेवल टेनिस (डब्लूटीटी) यूथ टूर्नामेंट में अवनी त्रिपाठी ने सिल्वर मेडल हासिल कर देश का नाम रौशन किया है।
इस टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में 21 से 24 अक्टूबर के बीच किया गया था।अवनी सबजूनियर केटेगोरी 2021 में नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं एवं एशियन जूनियर एन्ड कैडेट टेवल टेनिस चैंम्पियनशीप 2022 में भारत की ओर से हिस्सा ले चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजियावाद की बेटी अवनी 17 वर्ष की आयु में टेवल टेनिस में कई खिताब हासिल कर चुकी हैं। अवनी की इस उपलव्धि पर कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।एल.एस.
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



