वन रेंज कछौना का खेल, पेड़ कटने से पहले ही कर दिया जुर्माना कर लकडकट्ठो को कटवा दिये सैकड़ों साल पुराने दो आम के पेड़

Jul 31, 2023 - 18:34
 0  27
वन रेंज कछौना का खेल, पेड़ कटने से पहले ही कर दिया जुर्माना कर लकडकट्ठो को कटवा दिये सैकड़ों साल पुराने दो आम के पेड़

हरदोई। देश के प्रधानमंत्री ने कल ही मन की बात में उप्र राज्य का जिक्र करते हुए बताया कि यहां 30करोड से ज्यादा पेड़ लगाने का रिकार्ड बनाया गया है वहीं उनकी डबल इंजन की सरकार भी जीरोटालरेंस का मंत्र जप रही है लेकिन हरियाली के दुश्मन जब हरियाली के रक्षकों से मिलकर धरती का चीर हरण करने पर उतारू हो तो ऐसे में वृक्षारोपण करना एक भद्दी मजाक से ज्यादा कुछ नहीं है। लाखों पेड़ बिना लगायें ही कागजों में लग गये वहीं देखभाल न होने से हर साल लगने वाले वृक्ष जमीन पर दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।इधर वन विभाग जो पहले से पेड़ लगे हैं उन्हें चंद सिक्कों के लोभ में हरियाली के दुश्मनों को संरक्षण देकर रात दिन कटवाने में जुटा है।ऐसा ही वाक्या कछौना रेंज में प्रकाश में आया जहां शारदा नहर माइनर पर खड़े दो आम के विशालकाय वृक्षों को वन विभाग ने कटवा डाला। सबसे मजे की बात तो यह है कि वन विभाग ने इस मामले तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही भी सुनिश्चित की वन रेंज अधिकारी ने 10हजार का जुर्माना लगाकर लाखों रूपए की लकड़ी लकडकट्ठो को सौंप दी।इस संदर्भ में जब रेंज कार्यालय कछौना से बात करने का प्रयास किया गया तो वहा किसी का फोन नहीं लगा। फोन नं लगने के कारण डीएफओ हरदोई से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि घटना संज्ञान में नहीं है इसको मैं अभी दिखावाता हूं। इसके बाद रेंजर विनय सिंह का फोन लग गया। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने स्वीकारा की कुछ गडबड जरूर है हम अभी किसी को भेजकर जांच करा रहा हूं। सबसे मजे की बात तो यह है कि पेड़ कटने के दो घंटे पहले ही जुर्माना हो जाता है।पेड़ उसके बाद काटे जाते हैं। उच्चाधिकारियों को पता नहीं रहता है तो ऐसे में यह सवाल खड़ा हो जाता है कि यह खेल आखिर विभाग में खेलता कौन है। क्या रेंज अधिकारी ऐसे व्यक्ति को चिंहित कर कोई कार्यवाही करेगा या यूं ही धरती माता का चीर हरण होता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)