रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये: डीएम 

Aug 1, 2025 - 18:46
Aug 1, 2025 - 18:47
 0  270
रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये: डीएम 

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बिजली विभाग के जनपदीय शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। कॉल सेंटर पर प्राप्त होने वाली कॉल पर त्वरित कार्रवाई की जाये। टोल फ्री नम्बर 1912 पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की जाये। जेई उपभोक्ताओं का फोन अवश्य उठायें। सबसे लापरवाह तीन जेई को चिन्हित कर जवाबदेही तय की जाये। सबसे अधिक शिकायतों वाले स्टेशन की सूची तैयार की जाये। इन स्टेशनों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गंभीर प्रयास किये जाएं। लोगों तक सूचना प्रेषण के तंत्र को सुचारु रखा जाये। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता व सभी अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)