राष्ट्रीय तिरंगे का हो रहा खुलेआम अपमान, जिम्मेदार बेखबर, कानून का उल्लंघन वा देश के सम्मान पर सीधा प्रहार
टोंडरपुर/ हरदोई (आरएनआई) गंदगी युक्त शौचालय में पड़े तिरंगे को एक-एक कर उठाते नजर आ रहे स्कूली बच्चे, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा तेजी से वायरल ,यह मामला विकासखंड टोंडरपुर के वाल विकास परियोजना का है जहां परियोजना के पास खंडार में तब्दील इमारत के गंदगी युक्त शौचालय में राष्ट्रीय तिरंगे को कोड़ा समझ कर फेंक दिया गया है I ऐसा प्रतीत होता है ब्लॉक के जिम्मेदार कर्मचारियों ने ही राष्ट्रीय ध्वज का खुलेआम अपमान किया है I इन तिरंगे ध्वज को स्कूल के बच्चों को न देकर कूड़े में डलवा दिया हो, जिन्हें स्कूली बच्चे वहां से एक-एक कर उठाते नजर आए हैं I राष्ट्रीय ध्वज का खुलेआम अपमान किया गया है। जिससे आम नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नियमों के अनुसार जिस स्थान पर तिरंगा फहराया गया है, वहां न तो उसकी उचित देखरेख की जा रही है I और न ही मर्यादा का पालन। जो राष्ट्रीय ध्वज संहिता का सीधा उल्लंघन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित जिम्मेदारों को अवगत कराया गया,लेकिन जिम्मेदारों ने नजर अंदाज कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जिन पर तिरंगे की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी है, वही आंखें मूंदे बैठे हैं। तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ऐसे में इसका अपमान न सिर्फ कानूनन अपराध है, बल्कि हर देशवासी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य भी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक कार्रवाई करता है, या फिर तिरंगे का अपमान यूं ही जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

