मुसलमानाबाद में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

Aug 9, 2024 - 19:32
Aug 9, 2024 - 19:37
 0  567
मुसलमानाबाद में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

कछौना, हरदोई (आरएनआई) सरकार की मंशा है ग्रामीणों की जन समस्याओं का निराकरण उनके गांव पर किया जाए। जिसमें सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। सरकार की मंशा अनुरूप प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाए। जिसके क्रम में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी विजय नारायण राजपूत की अध्यक्षता में ग्राम सभा मुसलमानाबाद में सामुदायिक भवन में आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष ग्राम सभा की विभिन्न समस्याएं रखी। ग्राम सभा में स्थित ग्राम सचिवालय काफी जर्जर अवस्था में है। भवन पूरी तरह से दरक गया है। जिससे लोगों को काफी असुविधा होती है। ग्राम सचिवालय का संचालन सामुदायिक भवन से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया दर्जनों पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। यूनिट नहीं बढ़ रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह ने बताया राशन कार्ड की पात्रता के लिए केवाईसी कराई जा रही है। जिसमें विवाहित लड़की व मृतक लोगों के नाम सूची से हट जाएंगे। उसके बाद नए पात्र लोगों के राशन कार्ड जारी होंगे। कई ग्रामीणों ने बताया कई वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची न बनाए जाने के कारण पात्र व्यक्तियों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सफाई कर्मी नियमित रूप से व रोस्टर के अनुसार गांव में सफाई कार्य नहीं करते। जिससे गांव में गंदगी का अंबार रहता है। कई लोगों ने पेंशन की किस्त न मिलने की शिकायत की। उसके बाद खंड विकास अधिकारी ने ग्राम सभा खजोहना में आरसीसी सेंटर, अस्थाई गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी ने बुनियादी सुविधाओं को पूर्ण करने का संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया। 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमाकांत दीक्षित, ग्राम प्रधान अमित कुमार, प्रतिनिधि मोहम्मद आजम, रोजगार सेवक राजेश कुमार, पशुपालन से डॉक्टर चंद्रभान, स्वास्थ्य विभाग कर्मी, राजस्व कर्मी वीरेंद्र कुमार, एडियो समाज कल्याण सुबोध कुमार, पूर्ति निरीक्षक पिंटू सिंह सहित विभागीय लोग मौजूद रहें।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)