मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक

Mar 12, 2024 - 18:00
Mar 12, 2024 - 18:02
 0  1.2k
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में स्वीप गतिविधियों से सम्बंधित बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी सम्बंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कराया जाये। पिछले चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाये। क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की फोटो ग्रुप में साझा की जाएं। वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम की थीम पत्रों में ऊपर उल्लिखित की जाये। गेहूँ क्रय केन्द्रो पर भी स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाये। गैस सिलेंडरों पर मतदाता जागरूकता के स्टिकर लगवाए जाएं। सहकारी समितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि बैकों की शाखाओं में निर्वाचन आयोग की ओर जारी क्यूआर कोड लगवाए जाएं। बैंक ग्राहकों को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करें। आयुष्मान आरोग्य मदिरों में सम्बंधित विभाग द्वारा स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जाएं। बूथ अवेयरनेस ग्रुप को अंतर्विभागीय समन्वय से निरंतर सक्रिय रखा जाये। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिया कि उद्योग बन्धुओं के साथ जागरूकता रैली निकाली जाये। रैली वाहनों पर प्रचार गीत बजाया जाये। औद्योगिक इकइयों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाये। डीसी एनआरएलएम को स्वयं सहायता समूहों की जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की जाएं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहताश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उपनिदेशक कृषि डॉ नंदकिशोर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)